बॉस ने शख्स को दिया प्रमोशन तो दोस्त को हो गई चिढ़, देसी बम बनाकर जान से मारने की रची साजिश

By निधि अविनाश | Mar 13, 2022

बुरे समय पर जो दोस्त आपका साथ दे दे वहीं सच्चा दोस्त कहलाता है। एक समय पर जब लोग दोस्ती की मिसाल पेश करते थे वहीं अब ऐसा समय आ गया है जहां दोस्ती के नाम पर लोग पीठ पर छुरा मार रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक दोस्त अपने दोस्त को जान से मार देना चाहता है क्योंकि उसके दोस्त की तरक्की होने लग गई। यहा मामला नोएड सेक्टर 63 का है। बताया जा रहा है कि, शनिनार रात को बहलोलपुर पुश्ता रोड पर एक शख्स के बैग में अचानक विस्फोट हो गया जिससे शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। सेक्टर 63 नोएडा पुलिस ने शख्स को तुरंत अस्पताल भरर्ती कराया गया। युवक की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि घायल शख्स के दोस्त ने ही उसे जान से मारने की साजिश रची थी। दोस्त ने देसी बोम्ब बनाया था और उससे अपने दोस्त को उड़ाने का प्लान बनाया था।पुलिस ने आगे बताया कि, दोस्त ने देसी बम यूट्युब से बनाना सीखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो