America में BOSS, सुनने के लिए आएंगे 24 हजार से अधिक भारतीय प्रवासी

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2024

भारतीय प्रवासियों के 24,000 से अधिक सदस्यों ने एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जिसे अगले महीने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 'मोदी एंड यूएस' प्रोग्रेस टुगेदर' कार्यक्रम 22 सितंबर को नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी क्षमता 15,000 है। इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए (आईएसीयू) ने मंगलवार को कहा कि 24,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए साइन अप किया है, एक सामुदायिक सभा जिसे मोदी संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, राज्यसभा में NDA ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, जानें क्या है नंबर गेम

कार्यक्रम के एक मुख्य आयोजक ने कहा kf हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग ले सके। आईएसीयू ने कहा कि मोदी एंड यूएस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय-अमेरिकी समुदाय की परस्पर विविधता का जश्न मनाने वाली एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित करना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उद्योग, विज्ञान, मनोरंजन तथा कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी इसमें भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर में नेकां और भाजपा के आमने-सामने प्रदर्शन के ऐलान पर सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते सील

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत, 4,800 से अधिक अब भी लापता

Love Horoscope For 2 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 2 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन