चचेरे भाई की हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले में हुई चचेरे भाई की हत्या और सगी बहन की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सुनील तथा गोरे उर्फ़ अनिल को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर निवासी राजू (23) का उसकी नाबालिग चचेरी बहन के बीच प्रेम प्रसंग था और वे ग्रेटर नोएडा चले आए थे। इससे नाराज लड़की के भाई सुनील और गोरे ने दोनों पर हमला किया। इस घटना में राजू की मौत हो गई थी जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली कोरोना वायरस से संक्रमित

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने ईट, डंडा आदि बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद दिनभर सूरजपुर क्षेत्र में रुके थे और फिर फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने रविवार सुबह घटना को अंजाम दिया था जबकि घटना की जानकारी देर शाम को मिली।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी