ब्रिटेन के दोनों राजकुमार, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के रास्ते होंगे अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने अपने शाही कर्तव्यों और परमार्थ कार्यों के निर्वहन के लिए स्वतंत्र रास्ते अपनाने की कोशिश कर रहें हैं। ‘संडे टाइम्स’ के अनुसार दरबारियों को उम्मीद है कि औपचारिक रूप से स्टाफ अलग होने से दोनों भाइयों और केट मिडलटन और मेगन मर्केल के बीच हालिया तनाव कम हो सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते राजकुमार हैरी के पहले बच्चे के जन्म से दोनों के अलग-अलग ‘दरबार’ बन जाएंगे। यह अप्रैल या मई में अंजाम पा सकता है। अब तक दोनों राजकुमार को संयुक्त राजघराने के रूप में जाना जाता था लेकिन अब वे अपने लिए अधिक विशिष्ट भूमिकाओं का निर्माण करेंगे।

यह भी पढ़ें- इजराइल, फलस्तीन ने की पुलवामा हमले की निन्दा और हमले को ‘‘घृणित’’ करार दिया

दोनों भाइयों के स्टाफ और संचार टीम अलग होंगे। यह कदम उनके परमार्थ कार्यों और शाही कर्तव्यों में स्वतंत्र मार्ग अपनाने में मददगार होगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह