गेंदबाज मोहम्मद शमी के बायें टखने का लंदन में हुआ सफल ऑपरेशन, IPL से बाहर रहना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2024

नयी दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बायें टखने (अकिलीज़ टेंडन) का सफल ऑपरेशन हुआ है जिसके कारण उनका अगले महीने से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर रहना तय है। इस कारण से वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से भी बाहर रह सकते हैं। इस 33 वर्षीय गेंदबाज ने पिछले साल वनडे विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका सोमवार को लंदन में ऑपरेशन किया गया। शमी को फिट होने में तीन महीने का समय लग जाएगा। आईपीएल 22 मार्च से 26 मई तक खेला जाएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्व कप होगा। 

शमी ने सोमवार को अस्पताल में अपनी कई तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘अभी मेरे अकिलीज़ टेंडन का सफल ऑपरेशन हुआ है। इससे उबरने में समय लगेगा लेकिन मैं फिर से अपने पांवोंपर खड़े होने के लिए उत्सुक हूं।’’ वनडे विश्व कप में 24 विकेट लेने वाले शमी दर्द के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेले थे। वह टखने में विशेष इंजेक्शन लगाने के लिए जनवरी में लंदन चले गए थे। उन्हें हालांकि इससे कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। शमी को हाल में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अभी तक एक दशक के अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 229, वनडे में 195 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 विकेट लिए हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी