बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और स्कोर भी 10-15 रन कम रहा: कार्तिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल मैच में यहां दिल्ली कैपिटल्स से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने स्कोर में 10-25 रन कम बनाये और साथ ही उनकी गेंदबाजी भी विफल रही।  केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी जबकि आंद्रे रसेल ने 21 गेंद में 45 रन की तेज तर्रार पारी खेली और टीम ने 179 रन का लक्ष्य दिया। 

इसे भी पढ़ें: किस तरह की खास चीजों से वर्ल्ड कप के लिए बनेगी भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम!

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास निश्चित रूप से गेंदबाजों की कमी नहीं थी। हमारे पास काफी विकल्प थे जैसे कार्लोस ब्रेथवेट। हम स्कोर में थोड़े रन और जोड़ सकते थे और हम थोड़ी बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते थे। मैंने अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। क्रिकेट के खेल में इस तरह की चीजें होती हैं।’’

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा