पाकिस्तानी दिग्गज Wasim Akram का बयान, कहा- World Cup 2023 से पहले Asia Cup में गेंदबाजों की होगी परीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2023

दुबई। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने रविवार को कहा कि आगामी एशिया कप में वनडे विश्वकप से पहले उपमहाद्वीप के गेंदबाजों की 50 ओवर के प्रारूप के लिए तैयारियों की परीक्षा होगी। एशिया कप बुधवार से शुरू होगा जिसका पहला मैच मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा लेकिन सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी में दो सितंबर को होने वाले मैच पर टिकी हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) का 50 ओवरों के प्रारूप में एशिया कप का आयोजन करना अच्छा विचार है क्योंकि इसके ठीक बाद विश्वकप आयोजित किया जाएगा।’’ अकरम ने किसी भी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि प्रत्येक टीम के लिए राह आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा,‘‘ पिछली बार हमने भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की थी लेकिन श्रीलंका ने प्रतियोगिता जीती। यह तीनों टीम खतरनाक है और इनमें से कोई भी जीत हासिल कर सकता है। अन्य टीमें भी भाग ले रही हैं। पिछली बार श्रीलंका ने खिताब जीता और भारत फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था।’’

अकरम ने कहा,‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि बहुत से लोग इसे देखते हैं लेकिन अन्य टीमें भी यहां खेलने के लिए पहुंची हैं और आप श्रीलंका या बांग्लादेश को कम करके नहीं आंक सकते हैं।’’ अकरम ने कहा कि भारत ने एशिया कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि वह भिन्न चीजों को आजमा रहे हैं विशेषकर टी-20 प्रारूप में नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं और उनका कप्तान भी नया है। उनकी टीम संतुलित है लेकिन भारत या किसी अन्य टीम के लिए काम आसान नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Yes Milord | 70 साल पुराना ज़मीन विवाद: नेहरू से मोदी तक बदलते रहे देश के PM, जिस डीड पर आया SC का फैसला... तब पैदा भी नहीं हुए थे दोनों जज!

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे