Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

By अनन्या मिश्रा | Jun 27, 2026

क्या आप भी मेकअप प्रोडक्ट्स एक्सपायर होने के बाद फेंक देती हैं। तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि आप इन एक्सपायर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल घर के कई अन्य कामों में कर सकती हैं। ऐसे कई तरीके हैं, जिनमें आप एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप न सिर्फ इन प्रोडक्ट्स से घर की साफ-सफाई कर सकती हैं, बल्कि इसको रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेकअप प्रोडक्ट्स के एक्सपायर होने के बाद भी आप कैसे इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्लींजर से साफ करें मेकअप ब्रश

अगर आपका कोई महंगा क्लींजर एक्सपायर हो गया है, तो इसको फेंकने की जगह मेकअप ब्रश की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 चम्मच क्लींजर डालें और फिर इसमें मेकअप ब्रश को डुबोकर अच्छे से साफ कर लें।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

एक्सपायर मॉइस्चराइजर से आप चमड़े का बैग या फर्नीचर साफ कर सकती हैं। इसके लिए एक सॉफ्ट कपड़ा लें और इस पर मॉइस्चराइजर की कुछ बूंदें डालें। अब बैग को अच्छे से साफ करें, आप पाएंगी की बैग में शाइन आ गई है। चमड़े की चीजों पर मॉइस्चराइजर पॉलिश का काम करता है। इससे साफ करने पर चमड़े के सामान में शाइन आ जाएगी।

परफ्यूम

अगर आपके पास भी एक्सपायर परफ्यूम है और आप इसको फेंकने के बारे में सोच रही हैं। तो रुक जाएं आप इसका इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के तौर पर कर सकती हैं।

मेकअप ब्रश

अगर मेकअप ब्रश पुराने हो गए हैं और आप इनको इस्तेमाल नहीं करती हैं। तो आप इससे लैपटॉप के कीबोर्ड की सफाई कर सकती हैं। आप फ्रिज, टीवी या कोई भी ऐसी चीज की सफाई कर सकती हैं, जिसको हाथ या कपड़े से आसानी से साफ न किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Giriraj Singh का Rahul Gandhi पर तीखा हमला, विदेश नीति पर LoP के बयान को बताया ‘सड़क छाप’ व्यवहार

Rahul Gandhi पर भड़के Rajnath Singh, बोले- गांधी उपनाम वाला ऐसी शर्मनाक बात कैसे कह सकता है?

Awarapan 2 Public Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई Emraan Hashmi की फिल्म, फैंस को मिला एक खास सरप्राइज

आकाशवाणी के रंगभवन में झलके स्वाधीनता के सारे रंग