आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण: बासिल थम्पी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

मुंबई। केरल के युवा तेज गेंदबाज बासिल थम्पी का मानना है कि आईपीएल से उन्हें दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी का आत्मविश्वास मिला है क्योंकि इस लीग में गेंदबाजी करना अधिक चुनौतीपूर्ण है। पिछले दो सत्र में गुजरात लायंस के साथ रहे हम्पी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह बल्लेबाजों का खेल है और हम सभी यह जानते हैं। हमारे भीतर गेंदबाजी का आत्मविश्वास होना चाहिये। पिछले तीन साल में मुझे हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिला हे। मुझे जब भी गेंद मिलती है, मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: गहलोत बोले- 2019 में मोदी जीते तो देश में नहीं होगा अगला आम चुनाव

आईपीएल का बारहवां सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। थम्पी ने कहा ,‘मैं आगामी सत्र में भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहता हूं। सबसे अहम है कि मौका मिलने पर मैं टीम के लिये अच्छा खेलूं। मैने इस टीम से बहुत कुछ सीखा है।’’

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला