विश्व सैन्य खेल में मुक्केबाज अमित पंघाल ने की जीत से शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

वुहान। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी अमित पंघाल ने शनिवार को यहां पुरूषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की जिससे मुक्केबाजों ने भारत को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में अच्छी शुरूआत करायी।

पंघाल ने ब्राजील के डगलस एंड्रादे को 4-1 से जबकि चिराग (56 किग्रा) ने जाम्बिया के कटांगा क्रिस्टोफर को 5-0 से मात दी। पुरूष लाइट फ्लाइवेट वर्ग (49 किग्रा) में दीपक को ईरान के अबासजादेह अली के खिलाफ वाकओवर मिला जबकि सतीश कुमार ने सुपर हेवीवेट वर्ग (91 किग्रा से अधिक) के मुकाबले में ब्राजील के नाशिमेंटो कोस्मे को 3-2 से मात दी। 

इसे भी पढ़ें: निकहत की मांग पर रीजीजू ने कहा, देश के सर्वश्रेष्ठ हित में फैसला करने के लिये कहूंगा

हालांकि संदीप कुमार 64 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के रासुलोव जाखोंगिर से हार गये।अमन (60 किग्रा) और हर्ष लाकड़ा (81 किग्रा) को भी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इन खेलों की नौ स्पर्धाओं -तीरंदाजी, मुक्केबाजी, गोताखोरी, आधुनिक पेंटाथलान, निशानेबाजी, ट्रैक एवं फील्ड, जिम्नास्टिक्स और टेनिस- में 54 प्रतिभागियों का दल भेजा है। भारत ने 2015 चरण में छह पदक जीते थे।

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना