प्रेसिडेंट्स कप के फाइनल में पहुंची मुक्केबाज मोनिका, सेमीफाइनल में जमुना बोरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

नयी दिल्ली। भारत की मोनिका ने इंडोनेशिया में चल रहे प्रेसिडेंट्स कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के 48 किलोवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि जमुना बोरो (54 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गई। मोनिका ने स्थानीय मुक्केबाज नीस एंजेलिना को 5 . 0 से हराया। 

इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता जमुना ने 54 किलोवर्ग में थाईलैंड की इंकाम जीरापार्क को 5 . 0 से हराया। पुरूषों में नीरज स्वामी (49 किलो) और दिनेश डागर (69 किलो) ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिये। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत