बॉक्सर सिमरनजीत कौर ओलंपिक में पहले मुकाबले में थाईलैंड की सुदापोर्न से हारकर बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

तोक्यो। भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किलो) ओलंपिक खेलों में पदार्पण के साथ ही प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी से हारकर बाहर हो गई। चौथी वरीयता प्राप्त सिमरनजीत को 0 . 5 से पराजय का सामना करना पड़ा। पहले दौर में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए उसने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने की कोशिश की और अच्छे जवाबी हमले बोले। जजों ने हालांकि सर्वसम्मति से थाई मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया जिससे दूसरे दौर में सिमरनजीत के प्रदर्शन पर असर पड़ा। पहले कुछ सेकंड में अति आक्रामकता का खामियाता उसे भुगतना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: माही राघव ने चौथी जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

इसके साथ ही उसने रक्षण में भी चूक की। तीसरे दौर में उसने बराबरी की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। थाई मुक्केबाज दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता है और उसने 2018 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

Surat Murder Case: पूजा के सरफराज ने तो धोखा दे दिया, रातभर खोजकर बीच सड़क दिल के पास मारे चाकू, रास्ते पर तड़पती रही

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म

शक्ति जागरण से आत्मविजय तक का दिव्य उत्सव है चैत्र नवरात्रि

शादी के 10 साल बाद Divyanka Tripathi के घर गूंजेगी किलकारी, Emotional Post में Announce की Pregnancy