शादी के 10 साल बाद Divyanka Tripathi के घर गूंजेगी किलकारी, Emotional Post में Announce की Pregnancy

By एकता | Mar 19, 2026

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके मां बनने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बहुत ही भावुक शब्दों में यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी में 10 साल बाद एक नया और खूबसूरत मोड़ आया है।

उन्होंने कहा कि कुछ सफर जल्दी पूरे करने के लिए नहीं होते, बल्कि साथ मिलकर समझदारी से तय किए जाते हैं। जब लगता है कि कहानी पूरी हो गई है, तभी जिंदगी उसमें सबसे सुंदर अध्याय जोड़ देती है। उन्होंने यह भी लिखा कि वे इस एहसास में डूबे हुए हैं, बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं और दिल से आभारी हैं कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath Temple में पूजा के लिए Sara Ali Khan को देना होगा 'सनातनी' होने का सबूत, मंदिर समिति का बड़ा फैसला

दिव्यांका ने इंटरव्यू में क्या कहा था?

दिव्यांका ने विक्की लालवानी से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हमारा बेबी जून के बीच में आने वाला है। मैं और विवेक काफी समय से बच्चा चाहते थे। हमने कोशिश की और हमें ये खुशी मिली। यह हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद है।'

उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता भी इस खबर से बहुत खुश हैं। सबसे पहले उन्होंने यह खुशखबरी अपने पति विवेक को दी और फिर अपने माता-पिता को बताया।

6 महीने तक कैसे छुपाई खबर?

दिव्यांका ने कहा कि उन्हें लड़का या लड़की, किसी भी बात की कोई खास पसंद नहीं है। उनके लिए बस बच्चा स्वस्थ हो, यही सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 6 महीने तक इस खबर को छुपाकर रखा, क्योंकि वह बहुत कम बाहर जा रही थीं। अभी तक बेबी की शॉपिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही तैयारी शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: बेशर्मी की.... Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, इंडस्ट्री की लगाई क्लास

अफवाहें कैसे शुरू हुईं

दिव्यांका ने बताया कि यह खबर तब बाहर आई जब विवेक एक इवेंट में गए थे। वहां लोगों ने उनसे पूछा कि दिव्यांका काफी समय से सार्वजनिक रूप से नजर क्यों नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वहीं से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू किया और फिर ये खबर फैल गई।'

डिलीवरी को लेकर क्या है प्लान?

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी। अभी तक उन्होंने बच्चे का नाम तय नहीं किया है, लेकिन दोनों परिवारों में इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि घर में लोग पहले से ही अंदाजा लगा रहे हैं कि बच्चा लड़का होगा या लड़की, और यह सब बहुत मजेदार लग रहा है।

प्रमुख खबरें

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza

Ranchi में Vidhan Sabha march से पहले निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा व्यवस्था सख्त