रिंग पर उतरने को तैयार विजेंदर सिंह, रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ दिखाएंगे अपना दमखम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पेशेवर मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह कोविड-19 के कारण एक साल से अधिक समय तक रिंग से दूर रहने के बाद 19 मार्च को रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ मुकाबले से वापसी करेंगे। विजेंदर और लोपसन के बीच सुपर मिडिल-वेट (76 किग्रा भारवर्ग) का मुकाबला गोवा के पणजी में मैजेस्टिक प्राइड कसिनो जहाज की छत (रूफटॉप डेक) पर खेला जाएगा। लोपसन के नाम की घोषणा शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की गयी। विजेंदर ने मुकाबले की तैयारी राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता एमेच्योर मुक्केबाज जय भगवान के साथ अभ्यास कर की है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह आसान साल नहीं था और और शरीर को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा। लेकिन पिछले दो महीने मेरे लिए अच्छे रहे। जय भगवान ने गुरूग्राम में अभ्यास के दौरान मेरी मदद की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान मैं ली बीयर्ड (उनके ब्रिटिश प्रशिक्षक) से ऑनलाइन तरीके से संपर्क में था और उनसे भी मदद मिली।’’

इसे भी पढ़ें: इस वजह से टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची इंग्लैंड टीम, ECB के मैनेजिंग डॉयरेक्टर एशले जाइल्स ने खोला राज

रूस के 26 साल के लोपसन ने छह पेशेवर मुकाबलो में भाग लिया है जिसमें से दो नॉकआउट सहित चार जीत शामिल है। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पिछले मुकाबले में युसुफ मागोमेदवेकोव के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी। विजेंदर ने पेशेवर करियर में 12 मुकाबले खेले है और सभी में जीत दर्ज की है। उन्होंने आठ मुकाबले नॉकआउट तरीके से अपने नाम किया है। बीजिंग ओलंपिक (2008) के इस कांस्य पदक विजेता ने नवंबर 2019 में खेले अपने पिछले मुकाबले में राष्ट्रमंडल के पूर्व चैम्पियन चार्ल्स एडामू को दुबई में हराया था। विजेंदर ने कहा, ‘‘ कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण ली यहां नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने ऑनलाइन तरीके से मेरी मदद की। जय को अभी मैं अपना कोच कह सकता हूं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी