विश्व चैम्पियन मेरीकॉम ट्रेनिंग के लिये नहीं जाएंगी यूरोप, बताया कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकॉम और दो अन्य खिलाड़ियों को छोड़कर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज तोक्यो खेलों की तैयारियों के लिये इटली और फ्रांस में 52 दिन के ट्रेनिंग-कम-टूर्नामेंट दौरे के लिये अगले हफ्ते रवाना होंगे। मेरीकॉम इस समय डेंगू से उबर रही हैं और उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते कम से कम इस साल विदेश की यात्रा से इनकार कर दिया। यूरोप का दौरा 15 अक्टूबर से शुरू होगा। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मेरीकॉम ने कहा, ‘‘मैं डेंगू के कारण पिछले दो हफ्तों से बीमार हूं। मैं अब काफी बेहतर हूं लेकिन यात्रा नहीं करूंगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली में रहूंगी और यहीं ट्रेनिंग करूंगी। जहां तक ट्रेनिंग के लिये विदेश जाने की बात है तो अगले साल देखेंगे, तब तक शायद कोविड-19 का टीका भी आ जायेगा। ’’ दस पुरूष और छह महिला मुक्केबाजों सहित सहयोगी स्टाफ का कुल 28 सदस्यीय दल इस दौरे पर जायेगा जिसके लिये सरकार ने 1.31 करोड़ रूपये की अनुमानित राशि मंजूर की है।

इसे भी पढ़ें: गुरुवार को आमने सामने होंगे सनराइजर्स और किंग्स इलेवन, दोनों टीमों की नज़रें बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी

मुक्केबाज अगस्त से पटियाला में लगे राष्ट्रीय शिविर में बायो-बबल में ट्रेनिंग कर रहे थे। लेकिन कोविड-19 वायरस के कारण उन्हें किसी जोड़ीदार के साथ अभ्यास करने से रोक लगायी हुई थी। भारतीय मुक्केबाजों के लिये तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल करने के लिये अंतिम टूर्नामेंट अगले साल विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता होगा। राष्ट्रीय कोच सी एक कुटप्पा ने कहा, ‘‘पिछले साल इसी समय हम अपने टूर्नामेंट फिटेनस के शिखर पर थे और विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे थे और कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे। सरकार का इस दौरे को मजूंरी देने के लिये आभार। मुक्केबाज खुश हैं, वे टूर्नामेंट और ट्रेनिंग चाहते थे। वे देखना चाहते थे कि वे यूरोपीय मुक्केबाजों के सामने किस स्तर पर हैं। विदेशी दौरे से उन्हें यूरोप के टूर्नामेंट का बेहतर आइडिया मिल जायेगा।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया