By अनन्या मिश्रा | Nov 01, 2026
हर साल 01 नवंबर को कर्नाटक राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। देश में तमाम राज्यों की स्थापना भाषा के आधार पर हुई है। ऐसे में आज हम आपको कर्नाटक प्रदेश से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बार यानी की साल 2026 में कर्नाटक अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कर्नाटक की संस्कृति, भाषा, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को याद किया जाता है।
कर्नाटक स्थापना दिन सिर्फ स्थापना दिवस नहीं बल्कि कन्नड़ भाषी क्षेत्रों के एकीकरण और राज्य की अलग सांस्कृतिक पहचान का भी दिन है। 01 नवंबर को कर्नाटक राज्य में अलग-अलग सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन कन्नड़ भाषा, नृत्य, संगीत, साहित्य और लोक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है।
कर्नाटक स्थापना दिवस राज्य के इतिहास को याद करने के अलावा राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उपलब्धियों को सामने रखने का मौका देता है। यहां की प्रमुख भाषा कन्नड़ है, जिसका समृद्धशाली साहित्यिक और ऐतिहासिक महत्व है।