हरिद्वार में अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली ने डेढ़ वर्षीय बालक को रौंदा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2025

हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध खनन में शामिल एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था जिससे उसने बच्चे पर ध्यान नहीं दिया और उसे कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

गंगवार ने बताया कि बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल भी एक अन्य घटना में खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीड़ित की चचेरी बहन को टक्कर मार दी थी। हांलांकि, घटना में उसकी जान बच गई थी।

प्रमुख खबरें

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर