नोएडा की सड़को पर आधी रात में क्यों भागता है यह लड़का, बच्चे की कहानी आपको प्रेरणा देगी

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2022

नोएडा की सड़क पर आधी रात को दौड़ते हुए 19 साल के लड़के के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नोएडा की एक खाली सड़क पर एक लड़के के दौड़ने में ऐसा क्या खास है? आपको बता दें कि इस लड़के की कहानी प्रेरणादायक है और सभी का ध्यान आकर्षित करने योग्य है। जहां हम सब अपनी लाइफ को सुविधाजनक बनाने के बारे में सोचते हैं वहीं यह 19 साल का लड़का अपने आपको भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार कर रहा हैं। उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा नाम का यह लड़का अपना काम करता है, घर भी संभालता है और अपना टइम बचाने के लिए बस-रिक्शा लेने के बजाए 10 किलोमीटर दौड़कर जाता है। दौड़ने के पीछे का कारण हैं कि वह भारतीय सेना में शामिल होता चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी पहली पसंद

प्रदीप ने कहा कि वह मैकडॉनल्ड्स सेक्टर 16 में अपनी शिफ्ट के बाद काम से घर भाग कर आता है। विनोद कापड़ी ने उन्हें कई बार लिफ्ट देने की पेशकश की इसके बावजूद, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह घर भागना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए समय नहीं मिलता है। जब उनसे कारण पूछा गया कि वह पूरे रास्ते क्यों भाग रहे हैं, तो प्रदीप ने कहा, "सेना में भर्ती होने के लिए।"

इंटरनेट पर यूजर्स इस युवक के दृढ़ संकल्प और धैर्य के कायल हो गये। वे प्रदीप की कहानी को सामने लाने के लिए उनकी और फिल्म निर्माता की सराहना करना बंद नहीं कर सके। कुछ यूजर्स ने उनकी कामयाबी की दुआ भी की। वीडियो ने गायक-रैपर बादशाह का भी ध्यान खींचा।

प्रमुख खबरें

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति

Nomura का अनुमान: RBI अक्टूबर और दिसंबर में Repo Rate 0.50% तक बढ़ा सकता है