बीड़ी देने से मना किया तो लड़के ने एक व्यक्ति को चाकू घोंपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे।

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया तथा समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई। होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।’’ पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था।

अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले संजू सैमसन की फॉर्म पर सवाल, ईशान किशन से बढ़ी चुनौती

Ronaldo की Premier League में वापसी? Chelsea से जुड़ने की अटकलों के बीच Saudi Club में मचा हड़कंप।

Liverpool का बड़ा दांव! युवा डिफेंडर Jeremy Jacquet पर लुटाए ₹500 करोड़, जानें कौन है ये Future Star?

Formula 1: जैक डूहान बने हास एफ1 टीम के रिजर्व ड्राइवर, 2026 पर नजर