प्रेमी बारात लेकर निकला, इधर प्रेमिका ने लगा ली फांसी

By दिनेश शुक्ल | Dec 03, 2020

उज्जैन। प्रेम प्रसंग में दो दिन पहले फांसी लगाने वाली युवती की मौत हो गई। उज्जैन के शास्त्री नगर में रहने वाली युवती का डेढ़ वर्ष पहले कराते सीखने के दौरान प्रशिक्षक से प्रेम प्रसंग हो गया। कराटे प्रशिक्षक ने युवती को शादी का झांसा दिया, लेकिन तीन दिन पहले युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। उसी दौरान युवती ने जहर खाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने गुरूवार को मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर फैलाई भ्रामक जानकारी तो होगी दंडात्मक कार्यवाही

मृतिका के भाई आकाश सेन ने बताया कि विद्यापति नगर में रहने वाले सूरज ने बहन को कई दिनों तक शादी का झांसा दिया। 30 नवंबर को वह दूसरी लड़की से विवाह करने के लिए बारात लेकर घर से निकला था। उसने भावना से उस दौरान भी बात की। उससे बात करने के बाद बहन ने जहर खा लिया था और कुछ देर बाद फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली थी। नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। भावना के माता-पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। वह भाई के साथ रहती थी। मृतिका का मोबाइल जब्‍त किया गया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही