Girlfriend को Boyfriend ने की न्यूड कॉल, लड़का हुआ ब्लैकमेलिंग का शिकार

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2021

जहां सोशल मीडिया दूर बैठे अपनो को करीब लाया है वहीं इस मंच ने अपराधिक घटनाओं को भी बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ वित्त फ्रॉड तो किया ही जा रहा था अब सोशल मीडिया पर प्यार के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है। 

पिछले कुछ महीनों में फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, स्नैप चैट जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों से लड़का-लड़की एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं और फिर प्यार का वास्ता देखकर न्यूड होकर सेक्सुअल एक्टिविटीज करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपने नागरिकों को वैक्सीन नहीं लगाने देगा तानाशाह किम, महामारी की रोकथाम के लिए उठाए सख्त कदम

 

एक ऐसी ही घटना सामने आयी है जिसमें भारत के जाने-माने एक डॉक्टर के बेटे के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। राहुल (बदला हुआ नाम) एक लड़की से कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर रहा था। लड़की, लड़के से हमेशा सेक्स चैट (अश्लील बातें) करती थी, जिसके माध्यम से वह राहुल को उत्तेजित करने का प्रयाल करती थी। एक दिन राहुल नहा रहा था तभी लड़की का मैसेज आया और लड़की ने पूछा- क्या कर रहे हो? जिसके जवाब में राहुल ने कहा नहाने जा रहा हूं। लड़की ने फोर्स किया कि वह नहाते हुए उससे वीडियो कॉल पर बात करे। राहुल ने लड़की को कॉल की और वीडियो कॉल पर लड़की सेक्सुअल एक्टिविटी करने लगी। वह खुद भी न्यूड हो गयी और दूसरी तरफ लड़का भी ऐसी गतिविधि में लीन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में आतंकी हमला, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर 

लड़के को बिलकुल नहीं पता था कि लड़के के साथ एक साजिश हो रही है। वीडियो कॉल को लड़की की तरफ से रिकॉर्ड किया जा रहा था। लड़की ने पूरी वीडियो को रिकॉर्ड किया और फिर लड़के को ब्लैकमेल करने लगी। लड़के को उसने वीडियो को ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी और इसके बद ले मोटी रकम मांगी। 

आपको बता दें कि सेक्सटॉर्शन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले तमिलनाडु से भी इस तरह की घटना सामने आयी थी।  

प्रमुख खबरें

BJP के संपर्क में हैं Swati Maliwal, Atishi ने बताई असली वजह, कहा- उनके सारे आरोप झूठे

कसाब को फांसी दिलवाई, अब पाकिस्तान देता है सफाई, 6 महीने के अंदर PoK होगा हमारा, मुंबई में गरजे UP के सीएम योगी

Uttar Pradesh में पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, 20 को वोटर सुनायेगें फैसला

Cannes Film Festival 2024 | कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की होगी सर्जरी