कसाब को फांसी दिलवाई, अब पाकिस्तान देता है सफाई, 6 महीने के अंदर PoK होगा हमारा, मुंबई में गरजे UP के सीएम योगी

By अभिनय आकाश | May 18, 2024

मुंबई उत्तर मध्य लोक सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' के स्वर से पूरा महाराष्ट्र गूंज रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश के अंदर जो माहौल है, वही उत्साह जो यूपी, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश,असम, कर्नाटक में है वही उत्साह मुझे महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। चारों ओर एक ही नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी 400 पार। जब हम ये नारा लगाते हैं तो कांग्रेस समेत सभी दलों की नीचे की जमीन खिसक जाती है और वे घबरा जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, 20 को वोटर सुनायेगें फैसला

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने के अंदर 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा होगा। भारत के अंदर छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा जिस 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना की गई थी। मोदी जी के नेतृत्व में अब वह बनकर रहेगा। कोई माई का लाल उसको रोक नहीं पाएगा।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई हमले के कसूरवार कसाब को फांसी दिलावने का श्रेय उज्जवल निकम को दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा मुंबई हमले के बाद उज्जवल निकम ने अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ाई लड़ी थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है अब कोई भी भारत पर हमला नहीं कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: 'देश की समस्या बन चुकी है RJD और कांग्रेस', Saran में बोले CM Yogi, यह चुनाव राम भक्त और देशद्रोही सोच के बीच है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में आतंकी हमले होते थे तो कांग्रेस कहती थी। आतंकी सीमापार के है। उन्होंने कहा कि अब अगर पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है। उसे पता है कि ये नया भारत है। जो छेड़ता नहीं है। जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं है।  

प्रमुख खबरें

छुट्टियों के मौसम में यात्री यातायात की मांग पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार: IndiGo

Uttar Pradesh: आगरा में हत्या के 24 साल बाद तीन भाइयों को आजीवन कारावास

Jharia coal mine में लगी आग से विस्थापित लोगों के लिए फ्लैट की घोषणा

Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेसवे टक्कर में मारे गए 11 लोगों की डीएनए से पहचान हुई