मोहल्ले के लड़के बचपन में कगंना के साथ करते थे गंदी हरकत, शो Lock Upp में एक्टर्स ने खोला राज़

By निधि अविनाश | Apr 25, 2022

रिएलिटी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स अपने लाइफ से जुड़ा कोई एक खुलासा करते है, यह अपने आपको शो में बचाने के लिए एक टास्क के रुप में किया जाता है। शो में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं। इसी बीच अब शो की होस्ट कंगना रनौत ने अपनी पर्सनल लाइफ से सबंधित खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ बचपन में गंदी हरकत की गई थी। कंगना के इस सीक्रेट से पहले मुनव्वर फारूकी ने भी अपनी सीक्रेट बताया था कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं।

मुनव्वर के इस खुलासे के बाद कंगना ने कहा कि ' मुनव्वर, ऐसे बहुत बच्चे हैं जिन्हें ऐसे शोषण का सामना करना होता है लेकिन, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इसकी चर्चा नहीं करते हैं। हर किसी को बचपन में गलत तरीके से छुआ गया है। ऐसा मैंने भी एक्सपीरियंस किया है। मैं जब छोटी सी थी तब मेरे शहर में, मुझसे कुछ साल बड़ा एक लड़का था। वह मुझे गलत तरीके से छुआ करता है। लेकिन, मुझे तब पता नहीं था कि इसका क्या मतलब होता है। हर बच्चा ऐसी चीजों से गुजरता है भले ही कितना सपोर्टिव परिवार क्यों न हो।' 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Kissing Scenes: बॉलीवुड की इन फिल्मों में है किसिंग सीन की भरमार, तस्वीरें देखकर आप को भी आ जाएगा मजा

कंगना ने खुलासा किया कि जब मैं 3 या 4 साल की थी तब हमारे मोहल्ले में एक छोटी उम्र का लड़का था जो हम लोग को बुलाता था। हमारे कपड़े उतारता था। हमको चेक करता था।'  हमें उस टाइम पर समझ नहीं आता था कि हमारे साथ क्या हो रहा है। लेकिन,ये मुझे लगता काफी बड़ी फीसदी बच्चों की है, जो इन चीजों से गुजरते हैं। ये बहुत गहरा सदमा होता है खासकर मर्दों के लिए। मुनव्वर तुम काफी साहसी हो।'

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट