BPCL का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22.5 प्रतिशत गिरकर 4993 करोड़ रुपये रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 22.5 प्रतिशत घटकर 4,993 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एकल आधर पर उसका शुद्ध लाभ 6,443 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.22 लाख करोड़ रुपये थी।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 10.78 डॉलर प्रति बैरल था। हालांकि, लागत बढ़ने के बावजूद पिछले पांच महीने से खुदरा ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं होने के कारण हुए नुकसान ने इस लाभ को काफी हद तक बेअसर कर दिया। कंपनी ने विपणन एवं भंडार से जुड़े नुकसान के रूप में 330 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण 397 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया।

बीपीसीएल का एकीकृत आधार पर भी शुद्ध लाभ 21.5 प्रतिशत घटकर 4,863 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6,191 करोड़ रुपये था। इस दौरान एकीकृत राजस्व 29.8 प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि ईबीआईटीडीए 13.4 प्रतिशत घटकर 9,647 करोड़ रुपये रहा। बीपीसीएल ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी रिफाइनरियों का कुल प्रसंस्करण 1.04 करोड़ टन रहा, जो उनकी स्थापित क्षमता का 118 प्रतिशत है।

इस दौरान घरेलू बाजार में 1.34 करोड़ टन ईंधन की बिक्री हुई। बीपीसीएल ने आंध्र प्रदेश के रामायपत्तनम में एक करोड़ टन सालाना क्षमता वाली नयी रिफाइनरी एवं पेट्रोरसायन परिसर परियोजना की योजनाओं को भी आगे बढ़ाया है।

प्रमुख खबरें

Ballia में धार्मिक ध्वज जलाने के मामले में दो लोग हिरासत में, एक आरोपी गिरफ्तार

Tilak Varma की जुझारू पारी से जीता भारत, दूसरे T20I में New Zealand को 4 विकेट से हराया

Android फोन में Apps का Camera और Microphone एक्सेस ऐसे करें चेक और बंद

Jordan Church Shooting: कराक के गिरजाघर में हमले के बाद घायलों की संख्या 40 हुई, 7 की मौत