Jordan Church Shooting: कराक के गिरजाघर में हमले के बाद घायलों की संख्या 40 हुई, 7 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

जॉर्डन में एक गिरजाघर में अंतिम संस्कार के दौरान हथियारबंद लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने की घटना में घायलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति दिखाई देता है, जिसके हाथ में अर्ध-स्वचालित राइफल नजर आ रही है। वह भी गोलीबारी शुरू कर देता है। इसके बाद तीनों हमलावर गिरजाघर की ओर दौड़ते हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में गिरजाघर के फर्श पर टूटे हुए कांच और जगह-जगह खून फैला हुआ दिखाई देता है। गिरजाघर के अंदर शोक व्यक्त करने के लिए जुटे लोगों में शामिल दोरघम हलासा ने बताया कि अंतिम संस्कार शुरू होने के 15 मिनट बाद गोलीबारी शुरू हो गई और लोग भागने लगे। हलासा ने हमलावरों को नहीं देखा, लेकिन बताया कि अन्य लोगों ने चार हमलावरों को देखने की बात कही।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ स्वतंत्र रूप से हमलावरों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सका। सरकार के एक बयान में कहा गया कि यह हमला ‘‘अज्ञात हमलावरों ने किया।’’ हालांकि, यह नहीं बताया गया कि किसी बंदूकधारी को पकड़ा गया या मार गिराया गया। जॉर्डन ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने हिना अकेची को हराकर French Open के फाइनल में बनाई जगह

Delhi Police ने कपड़ा कारोबारी और मेडिकल फर्म से 62.68 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपी पकड़े

Amit Shah ने Delhi Police मुख्यालय में की उच्च स्तरीय बैठक, LG और CM रहे मौजूद

Rudraprayag: देवशाल-कोठेड़ा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी