BPSC छात्रों पर हुई पानी की बौछार के बाद लाठीचार्ज, Priyanka Gandhi Vadra ने बिहार सरकार की आलोचना की

By रितिका कमठान | Dec 30, 2024

बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने के लिए छात्र प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर भीषण सर्दी में पुलिस ने लाठीचार्ज और बारिश की बैछार की है। इसी बीच कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधा है। 

प्रियंका की यह प्रतिक्रिया उनके भाई राहुल गांधी द्वारा पिछले सप्ताह की शुरुआत में भाजपा-एनडीए सरकार की आलोचना के बाद आई है, जहां उन्होंने इस घटना की तुलना 'एकलव्य के अंगूठे' के उदाहरण से करते हुए कहा था कि "पेपर लीक करके" उसी तरह युवाओं का भविष्य खत्म किया जा रहा है। 

हालांकि, बिहार में एनडीए सरकार की आलोचना सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी ने ही नहीं की है। पुलिस कार्रवाई की निंदा अन्य विपक्षी दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी हुई है। आरजेडी और आप जैसी पार्टियों के बड़े नेता भी बिहार सरकार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वालों में शामिल हो गए हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को "दर्दनाक" बताया और इसकी निंदा की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरजेडी नेता ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है कि पुलिस ने बीपीएससी अभ्यर्थियों को कैसे पीटा। कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे परेशान करने वाले हैं। एक युवा के रूप में, मैं उनकी स्थिति को समझ सकता हूं।" इस बीच, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना को “एक निरंकुश सरकार की तानाशाही” का उदाहरण बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह व्यवहार अप्रत्याशित था।

संजय सिंह ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा जानलेवा लाठीचार्ज। कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करना तानाशाही का ज्वलंत उदाहरण है। छात्र आंदोलन से निकले नीतीश जी, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।" 

उन्होंने बिहार सरकार से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि “देश लाठी से नहीं बल्कि संवाद और संविधान से चलेगा।” इसके अलावा, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी प्रदर्शनकारी छात्रों में शामिल हुए और बिहार की परीक्षा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को खत्म करने का आह्वान किया। हालांकि, किशोर पर “अनधिकृत सभा, उकसावे और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने” के लिए एफआईआर दर्ज की गई।

प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (सीसीई), 2024 को रद्द करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने एक सप्ताह से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution मामले में NGT सख्त, Police Commissioner से बंद फैक्ट्रियों के Inspection पर मांगा जवाब

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा