Mahabharat Returns on TV | टीवी पर लौटी बीआर चोपड़ा की 'महाभारत', जानें कब और कहां देखें यह पौराणिक शो?

By रेनू तिवारी | May 08, 2024

महाभारत एक ऐसा शो है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। यह सीरियल उस समय प्रसारित हुआ था जब सभी घरों में टीवी नहीं हुआ करते थे। लेकिन लोग इस सीरियल को देखने के इतने शौकीन थे कि वे अपने पड़ोसियों के घर पर बैठकर घंटों तक महाभारत देखते थे। महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा ने दिखाई थी। उनका शो इतने सालों बाद भी दर्शकों के बीच हिट है. बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी 'महाभारत' शो लेकर आईं, लेकिन पुराने शो का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर इस शो का जिक्र किसी न किसी वजह से होता रहता है। इसी बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

 

अब तक इन प्लेटफॉर्म्स पर शो को री-टेलीकास्ट किया जा चुका है

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का प्रसारण डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 | दो साल बाद Shilpa Shinde की चैनल से लड़ाई हुई खत्म, KKK 14 में शामिल होने को तैयार

शो के बारे में

आपको बता दें कि मशहूर सीरियल महाभारत 1988 में टीवी पर रिलीज हुआ था. रामायण की तरह ये सीरियल भी घर-घर में हिट था। इस धारावाहिक का निर्देशन बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने संयुक्त रूप से किया था। सीरियल में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और द्रौपदी के किरदार में रूपा गांगुली घर-घर में मशहूर हो गईं। इस सीरियल ने सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किये थे। प्रवीण कुमार सोबती ने भीम और पंकज धीर ने कर्ण की भूमिका निभाई थी। गुफी पेंटल ने शकुनी और गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाकर पुनीत इस्सर ने खूब वाहवाही लूटी थी. इस सीरियल में शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi की कैबिनेट ने दी मंजूरी, पांच साल के लिए नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम को रखा जाएगा जारी

कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर केंद्र पर बरसीं Mamata Banerjee

Railway कर्मचारियों को 78 दिन का PLB Bonus मंजूर, 11.4 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ

CM Bhagwant Mann ने Mansa हत्याकांड पर जताया दुख, Punjab Police को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश