श्रेयस अय्यर से प्रभावित हैं ब्रैड हॉग, कहा- भविष्य में बन सकते हैं भारतीय टीम का कप्तान

By अंकित सिंह | Sep 25, 2021

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग श्रेयस अय्यर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के भविष्य हैं और वह कप्तान बन सकते हैं। ब्रैड हॉग ने कहा कि श्रेयस अय्यर खेल के साथ-साथ सभी प्रक्रियाओं के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर खुद को आगे बढ़ाने की बजाय प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने में विश्वास रखते हैं। T20 विश्वकप के मुख्य टीम में श्रेयस अय्यर को बेशक इस शामिल नहीं किया गया है लेकिन पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के कप्तान हैं।

अय्यर ने खुद को किया साबित

आपको बता दें कि 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई थी जिसके बाद आईपीएल 2021 के पहले चरण से उन्हें दूर होना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई। हालांकि, अब अय्यर की टीम में वापसी हो चुकी है और वह दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता