By एकता | Nov 17, 2026
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने रॉबर्ट पैटिनसन को नया 'जेम्स बॉन्ड' चुने जाने पर खुशी जताई है और इसे एक बेहतरीन फैसला बताया है। इतना ही नहीं, ब्रैड पिट ने अगली बॉन्ड फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन के सामने विलेन का किरदार निभाने की भी इच्छा जाहिर की है।
16 नवंबर को आधिकारिक तौर पर रॉबर्ट पैटिनसन को अगला '007' घोषित किया गया है और वे इस मशहूर किरदार में डेनियल क्रेग की जगह लेंगे। 'कॉम्प्लेक्स' के साथ एक बातचीत के दौरान जब ब्रैड पिट से पूछा गया कि जासूस जेम्स बॉन्ड की भूमिका में रॉबर्ट पैटिनसन को चुने जाने पर उनका क्या विचार है, तो उन्होंने बड़े उत्साह के साथ जवाब दिया।
ब्रैड पिट ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन पसंद है। यार, यह लड़का जो काम कर रहा है मुझे वह बहुत पसंद है। वह काफी दिलचस्प फिल्में चुन रहा है और अब इस तरह का संतुलन बनाना वाकई शानदार है।"
बातचीत के दौरान जब ब्रैड पिट से पूछा गया कि वे रॉबर्ट पैटिनसन के साथ किस अभिनेत्री को 'बॉन्ड गर्ल' के रूप में देखना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में किसी खास अभिनेत्री का नाम नहीं है। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही खुद को विलेन के रोल के लिए आगे कर दिया।
फिल्म के निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे का जिक्र करते हुए ब्रैड पिट ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ओह, मुझे नहीं पता, लेकिन यार, मुझे विलेन के रोल के लिए साइन कर लो। फ्लिप फोन पर डेनी विलेन्यूवे को मिलाओ, चलो शुरू करते हैं।" ब्रैड पिट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्हें बॉन्ड विलेन के रूप में देखने की इच्छा जता रहे हैं।