Brahmastra करेगा तबाह, Sushant Singh Rajput की बहन ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

By एकता | Sep 11, 2022

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन उनके परिवार और चाहने वालों ने आज तक उन्हें अपने दिलों में जिन्दा रखा हुआ है। अभिनेता की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी हुई है, लेकिन लोग इसके लिए बॉलीवुड को दोषी मानते हैं। यहीं वजह है कि समय-समय पर ट्रेंड चलाकर सुशांत के लिए न्याय की मांग की जाती है। इसी के साथ उनके फैंस और परिवारवाले बॉलीवुड पर भी निशाना साधते नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में सुशांत की बहन ने एक पोस्ट के जरिये बड़े जबरदस्त तरीके से बॉलीवुड पर हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें: Compromise करने से किया इंकार तो गवाने पड़े बड़े प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री के ये अभिनेता हो चुके हैं Casting Couch का शिकार

मीतू सिंह के पोस्ट के बाद अभिनेता के चाहनेवाले फिर से एक्टिव हो गए हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, इसके साथ ही लोग बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की भी मांग करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कर्म बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "कर्म अब भुगतान कर रहा है!!! बॉलीवुड अब खत्म हो गया है!! ऐसा तब होता है जब वो खुद को भगवान समझते हैं!! SSR हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे"।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें