UP में ब्राह्मण तय करेंगे 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति: श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

By सत्य प्रकाश | Jul 31, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में इस बार ब्राह्मण समाज 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तय कर सकता है। दरअसल अयोध्या पहुंचे योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या बहुजन समाज पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अब दलित मतदाताओं पर भरोसा नहीं है क्योंकि दलित बसपा का साथ छोड़ चुके हैं और अब प्रदेश में ब्राह्मण नई रणनीति तय करेगा। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ के मंदिर में मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- मुजाहिदों को छोड़ो वरना... 

अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि दलित मायावती का साथ छोड़ चुके है। बसपा को अब अपने दलित मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। ब्राह्मण सबसे ज्यादा इस देश का बुद्धिजीवी और पढ़ा लिखा समझदार मतदाता है। इसलिए ब्राम्हण किसी के झांसे बहकावे व प्रलोभन में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा देश की दशा व दिशा तय करता है। ब्राह्मण राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर उचित अनुचित को अच्छा समझता है और स्वयं अपने विवेक से निर्णय लेता है। वह किसी के झुनझुना बजाने से बच्चों की तरह उसके पीछे नहीं दौड़ेगा। ब्राम्हण स्वयं बहुत समझदार है। वहीं उन्होंने कहा कि बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन फ्लॉप शो साबित होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता