बहुजन समाज पार्टी के डूबते जहाज पर सवार नहीं होंगे ब्राह्मण : असलम रायनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के निष्कासित विधायक असलम रायनी ने पार्टी को डूबता जहाज करार देते हुए पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ आयोजित किए जाने पर कहा कि ब्राह्मण तो क्या अन्य पिछड़ा वर्ग, सवर्ण और अल्पसंख्यकों सहित कोई भी समाज अब बसपा के साथ नहीं है। भिन्गा सीट से विधायक रायनी ने रविवार रात संवाददाताओं से कहा कि बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनावी स्टंट भर है। रायनी ने कहा, एक समय जब बृजेश पाठक जैसे बड़े ब्राह्मण नेता पार्टी में थे तब बात और थी। आज ब्राह्मण केवल सतीश चंद्र मिश्र के बल पर बसपा के डूबते जहाज में सवार नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 38,164 नए मामले, 24 घंटे में 499 लोगों की मौत

बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा था कि पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए थे, लेकिन अब वे पछता रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को फिर से बसपा के साथ आना चाहिए। मायावती ने इस माह के अंत में अयोध्या से ब्राह्मण समाज का सम्मेलन शुरू करने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता