ब्रेथवेट को उम्मीद, तीसरा विश्व कप भी जीत सकती है वेस्टइंडीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

कोलकाता। स्टार हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा है कि वेस्टइंडीज टीम अगर इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में किया गया प्रदर्शन दोहराती है तो आईसीसी विश्व कप में उसके आगे तक जाने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड से टेस्ट श्रृंखला 2.1 से जीती और वनडे श्रृंखला 2.2 से ड्रा रही। ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘ मैं नहीं चाहता कि हम पर छिपे रूस्तम या प्रबल दावेदार जैसा कोई ठप्पा लगे। हमने हाल ही में बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उसे दोहरा सके तो हम खिताब के दावेदारों में से होंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हम अच्छी टूर्नामेंट टीम हैं और उम्मीद है कि तीसरा विश्व कप जीत सकेंगे। खिलाड़ियों के नजरिये से कहूं तो हममें विश्व कप जीतने का विश्वास है और हम सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से लारा ने शुरू किया क्रिकेट

उन्होंने कहा कि आंद्रे रसेल के रूप में उनके पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से एक है। उन्होंने कहा ,‘‘वह शायद इस प्रारूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला है। मैं उससे बहुत कुछ सीखता हूं।’’ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच करोड़ रूपये में ब्रेथवेट को खरीदा था। ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘मेरे छोटे आईपीएल कैरियर में केकेआर ने हमेशा मुझ पर बोली लगाई। मैने अपने तीन आईपीएल में केकेआर को करीब से देखा है और अब उन्होंने त्रिनबैगो नाइट राइडर्स को भी ले लिया है। यह एक सुखी परिवार जैसा है।’’

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय