फॉर्म हासिल करने के लिए फिटनेस और बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं विंडीज खिलाड़ी ब्रेथवेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

पोर्ट ऑफ स्पेन। बल्लेबाजी में लय पाने के लिए जूझ रहे वेस्टइंडीज के हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि वह इसके लिए अपनी फिटनेस और खेल के तरीके में बदलाव करने पर ध्यान दे रहे हैं। ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) की मौजूदा श्रृंखला में नौ, 10 और शून्य रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले बुधवार को यहां कहा, ‘‘मुझे लगता है शाट लगाने, स्वीप करने और बल्लेबाजी के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोच और सहयोगी सदस्यों से मेरी बातचीत काफी सकारात्मक रही है। मुझे अपनी फिटनेस से थोड़ी निराशा हुई है, मैं पिछले 12 से 14 महीने से फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं थोड़ा मजबूत भी हुआ हूं।’’

ब्रेथवेट हाल में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 गेंद में 101 रन की यादगार पारी खेल कर टीम को जीत के करीब ले गये थे। पारी के 49वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने की उनकी कोशिश हालांकि महंगी साबित हुई और वह सीमारेखा के पास लपके गये जिससे टीम ने पांच रन से मैच गंवा दिया। 

इसे भी पढ़ें: क्रिस रोजर्स ने स्मिथ को बताया कोहली और डिविलियर्स की जमात का खिलाड़ी

ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘ मेरे पास वहां बल्लेबाजी के लिए काफी समय था ऐसे में मैं अपने मुताबिक बल्लेबाजी कर सकता था। मैं आम तौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आता हूं और उस मैच में आखिरी ओवरों में पहुंचने से पहले ही मैंने 40-50 गेंद का सामना कर लिया था। मेरे लिये चुनौती भरा था मुझे हमेशा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।’’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda