ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

ब्रासीलिया| ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी आंत संबंधी जांच होने की संभावना है।

सुरक्षा मंत्री, जनरल ऑगस्टो हेलेनो ने सोमवार देर रात ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से बोल्सोनारो को ब्रासीलिया के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की।

बोल्सोनारो के पेट में 2018 में एक राजनीतिक रैली के दौरान चाकू घोंपा गया था, इसके बाद से उनके कई ऑपरेशन हुए हैं और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राजील की मीडिया की खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति को दोपहर का भोजन करने के बाद से ही कुछ परेशानी हो रही थी।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष