ब्राजील के राष्ट्रपति ने बालश्रम का बचाव करते हुए फिर विवाद को दिया न्यौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

रियो डी जिनेरियो। अक्सर विवादों में रहने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने बार-बार बालश्रम का बचाव कर इस सप्ताह एक बार फिर विवाद को न्यौता दे दिया है। घोर दक्षिणपंथी नेता ने इस सप्ताह फेसबुक पर लिखा कि मैं तब से काम कर रहा हूं, जब मैं आठ साल का था और आज जो मैं हूं वह मैं हूं। उन्होंने पहले गुरुवार को कहा कि जब कोई आठ-नौ साल का बच्चा काम करता है तो कई लोग ‘‘जबरन श्रम’’ या ‘‘बालश्रम’’ कहकर इसकी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वही बच्चा ‘कोका पेस्ट’ (मादक पदार्थ) पीता है तो कोई कुछ नहीं कहता। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर एक समारोह में कहा कि मैं आठ साल की उम्र से काम कर रहा हूं, कभी मक्का उगाया, कभी केले तोड़े... इसके साथ ही मैं पढ़ाई भी कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज जो मैं हूं वह मैं हूं। यह कोई डींग नहीं मार रहा हूं, यह सत्य है। उनके इन बयानों की चारों तरफ खूब निंदा की जा रही है। ब्राजील के कानून के अनुसार 16 से कम आयु के बच्चों का काम करना वर्जित है। देश में केवल प्रशिक्षु 14 वर्ष से काम कर सकते हैं। ब्राजील के भूगोल एवं सांख्यिकी संस्थान के अनुसार ब्राजील में पांच से 17 वर्ष के करीब 25 लाख बच्चे या किशोर काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर