कोकीन की तस्करी के आरोप में ब्राजील की महिला हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2025

ब्राजील की एक महिला को मुंबई हवाई अड्डे पर कथित तौर पर 11.1 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ पकड़ा गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, हमें सात थैलियां मिलीं, जिनमें एक चिपचिपा तरल पदार्थ था। थैलियों को महिला के अंदरूनी कपड़ों में सिल दिया गया था। फील्ड किट का उपयोग करके जांच करने पर पता चला कि यह तरल पदार्थ कोकीन है।”

उन्होंने बताया, “महिला ने 11.1 करोड़ रुपये मूल्य के 1110 ग्राम कोकीन को तरल रूप में ले जाने की बात कबूल की है। ​​उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!