Breaking: रूसी हमले शुरू होने के बाद बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट

By निधि अविनाश | Feb 24, 2022

रूस के एलान-ए-जंग से खतरा काफी बढ़ गया है। इसी बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई है।यूक्रेन से वापस भारत आने पर MBBS के एक छात्र ने एनआई से बातचीत में बताया कि, यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के बॉर्डर इलाकों में हालात ज़्यादा ख़राब है।

यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है। 

प्रमुख खबरें

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन