Women Health: लंबे समय तक Breastfeeding कराने से घटता है Breast Cancer का जोखिम, पर पूरी सुरक्षा नहीं

By अनन्या मिश्रा | Nov 24, 2026

क्या बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम हो सकता है। अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है। एक्सपर्ट की मानें, तो ब्रेस्टफीड कराने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम जरूर हो जाता है, लेकिन इससे यह खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं होता है। हालांकि ब्रेस्ट फीड करवाने के फायदों के पीछे कई रिसर्च के आंकड़े हैं। लेकिन स्तनपान कराने की हिस्ट्री यह तय नहीं कर सकती है कि इससे महिला को ब्रेस्ट कैंसर होगा या नहीं।

जानें क्या कहती है रिसर्च

साल 2002 में एक स्टडी के मुताबिक बच्चों को जितना लंबे समय तक ब्रेस्ट फीड कराया जाता है, उनमें कैंसर का खतरा उतना ही कम होता है।

इसे भी पढ़ें: Muscle Pain Relief: चोट पर Ice Pack लगाएं या Heat Therapy से सिकाई करें, समझिए सही तरीका

बच्चे के जन्म की संख्या को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्ट फीड कराने के समय हर 12 महीने की बढ़ोत्तरी से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे में करीब 4.3% की कमी पाई गई।

रिसर्चर्स के मुताबिक एक महिला की पूरी प्रेग्नेंसी को मिलाकर यह मापी जाती है। जैसे अगर किसी महिला ने दो बच्चों में हर बच्चे को 6-6 महीने तक ब्रेस्टफीडिंग कराई है, तो स्तनपान की कुल अवधि 12 महीने होगी। आमतौर पर जितनी लंबी ब्रेस्टफीडिंग की अवधि होगी, फयदा उतना ज्यादा मिलता है। हालांकि यह इस जोखिम से बचाव की कोई पक्की गारंटी नहीं है।

ब्रेस्ट फीडिंग जोखिम को कैसे करता है प्रभावित

ब्रेस्ट फीडिंग कराने से ओव्यूलेशन और पीरियड्स में देरी हो सकती है। जिससे साइक्लिकल ओवेरियन हार्मोन के संपर्क में आने का समय कम हो जाता है। इसके साथ ही दूध पिलाने और दूध छुड़ाने के प्रोसेस के दौरान ब्रेस्ट के टिश्यूज में बदलाव आता है। जोकि डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले सेल्स को हटाने में सहायता कर सकता है। हालांकि यह सभी सिर्फ वजह हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि इनमें किस फैक्टर का कितना योगदान है।

इसके साथ ही कैंसर के टाइप पर भी यह निर्भर करता है। साल 2015 में हुए एक अध्ययन में यह सामने आया कि जिन महिलाओं द्वारा ब्रेस्टफीडिंग कराई गई थी। उन महिलाओं में ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम करीब 22% तक कम पाया गया। वहीं हार्मोन रिसेप्टर पॉजिटिव कैंसर के मामले में भी रिजल्ट एक तरह के नहीं थे।

ब्रेस्ट हेल्थ और सतर्कता है जरूरी

वह महिलाएं जो बिना किसी वजह के ब्रेस्टफीड नहीं करा पाती हैं। जो ऐसा नहीं करना चाहती हैं या फिर जिनके बच्चे नहीं हैं। उनको कैंसर होने के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए। कई बार जेनेटिक्स, उम्र और कई फैक्टर्स मिलकर ब्रेस्ट कैंसर की वजह बनते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

ब्रेस्ट फीड कराया गया हो या नहीं, लेकिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।

ब्रेस्ट की स्किन में डिंपल पड़ना, नई गांठ, निप्पल का अंदर की तरफ मुड़ना या फिर असामान्य लीक होने पर फौरन जांच के लिए जाना चाहिए।

अगर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रेस्ट में कोई बदलाव दिखे, तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए।

कैंसर की स्क्रीनिंग हमेशा फैमिली मेडिकल हिस्ट्री और उम्र को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Pilgrimage में समय पर इलाज से बची 14 श्रद्धालुओं की जान, 20 हजार को मिली मेडिकल मदद

Sheikh Hasina ने बांग्लादेश लौटने के लिए तय की तारीख, 16 दिसंबर को विजय दिवस पर ढाका जाने की तैयारी

Sonia Gandhi ने 15 दिन में माफी नहीं मांगी तो... Savarkar मामले में कोर्ट में अवमानना याचिका

Iran वार्ता पर अमेरिकी रुख के बीच JD Vance और Marco Rubio ने Qatar PM से की चर्चा