Muscle Pain Relief: चोट पर Ice Pack लगाएं या Heat Therapy से सिकाई करें, समझिए सही तरीका

चोट लगने के 24 से 48 घंटे के भीतर बर्फ की सिकाई करने से सूजन, दर्द और रक्त प्रवाह कम होता है। वहीं 72 घंटे से पुराने दर्द या मांसपेशियों की जकड़न में गर्म सिकाई फायदेमंद रहती है। सही तरीके से हीट और कोल्ड थेरेपी लेने से दर्द में तेजी से आराम मिलता है।
अक्सर चोट को जल्दी भरने या सूजन को कम करने के लिए डॉक्टर सिकाई की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि इसके लिए ठंडी सिकाई बेहतर है या फिर गर्म सिकाई बेहतर रहेगी। अगर आप भी इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ठंडी सिकाई और गर्म सिकाई के बीच फर्क बताने जा रहे हैं।
जानें कब करें बर्फ की सिकाई
आपका दर्द नया है या पुराना है, इस बात पर निर्भर करता है कि किस तरह की थेरेपी की जरूरत है। चोट लगने के 24-48 घंटे के भीतर ही बर्फ की सिकाई असरदार है, क्योंकि बर्फ की सहायता से डैमेज ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती है और थोड़े समय के लिए वह हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। इससे दर्द और चोट की सूजन कम होने के साथ लालिमा भी कम होने लगती है। नीचे बताई गई स्थितियों में बर्फ की सिकाई असरदार हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Good Girl Syndrome क्या है, सबको खुश रखने की आदत कैसे बिगाड़ती है Mental Health
खून का बहाव रोकने के लिए
सिर दर्द और माइग्रेन
अचानक चोट लगना
गठिया का दर्द
बुखार
जानें सही तरीका
इसके लिए आप ठंडे पानी में तौलिए भिगोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर आइस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दर्द या चोट वाले हिस्से पर कम से कम 5 से 10 मिनट तक आइस पैक रखने के बाद 1 से 2 घंटे के बाद इस प्रोसेस को दोहराएं।
इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर ज्यादा ठंडा है या सुन्नपन महसूस होने लगे, तो फौरन इस पैक को हटा दें।
कब करें गर्म सिकाई
हमेशा 72 घंटे से पुरानी चोट पर गर्म सिकाई यानी की हीट थेरेपी करना चाहिए। जब आपका कमर दर्द पुराना हो, इसमें जकड़न हो और राहत नहीं मिल रही हो। तब मांसपेशियों को आराम देने के लिए हीट थेरेपी करनी चाहिए। इससे मसल्स का फ्लो बढ़ता है, जिससे खिंचाव, दर्द और कठोरता में कमी आती है। वहीं नीचे बताई गई स्थितियों में भी हीट थेरेपी फायदेमंद हो सकता है।
गठिया में जोड़ों की स्थिति के आधार पर हीट थेरेपी
पीरियड्स में पेट दर्द और ऐंठन
मांसपेशियों की ऐंठन और गांठ
स्ट्रेस से होने वाला सिर दर्द
जानें सही तरीका
हीट थेरेपी के समय जो ध्यान देने वाली बात है, वह यह है कि हीट पैक या बोतल का पानी अधिक गर्म नहीं होना चाहिए।
इसको मीडियम तापमान पर गर्म करना है, यह थेरेपी के लिए काफी है।
अब दर्द वाले हिस्से पर इसको 3 से 4 मिनट तक रखकर चेक करें कि कहीं लाल निशान तो नहीं पड़ रहे हैं। वहीं अगर जलन हो तो थेरेपी को फौरन रोक दें।
हीट थेरेपी को दिन में दो बार किया जा सकता है।
अन्य न्यूज़













