ब्रैंडन मैकुलम बोले, न्यूजीलैंड के पास विश्व चैम्पियन बनने की क्षमता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

मैनचेस्टर। पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि न्यूजीलैंड के पास पहली बार विश्व चैम्पियन बन कर इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप मुकाबले मेंवेस्टइंडीज को शिकस्त दी जिससे वह टूर्नामेंट में अजेय है। टीम 2015 में ऑस्ट्रेलिया से हार कर उपविजेता रही। इससे पहले न्यूजीलैंड छह बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार कप्तानी की: श्रीकांत

मैकुलम ने कप्तानी के मामले में अपने उत्तराधिकारी विलियमसन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम का नेतृत्व किया है। विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 148 रन की पारी खेली जो विश्व कप में उनकी लगातार दूसरी शतकीय पारी थी। मैकुलम ने कहा, ‘‘वह कमाल का खिलाड़ी है, और अब शानदार कप्तान बन गया है। वह कलात्मक बल्लेबाज है। वह आज के दौर के सबसे निरंतर बल्लेबाजों में से एक है। उसके अलावा जो रूट, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ एक जैसे बल्लेबाज है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा