कभी ब्रेट ली ने उड़ायी थी नींद, अब हेजलवुड का सामना नहीं करना चाहते है रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2020

नयी दिल्ली। ब्रेट ली की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही एक समय रोहित शर्मा की नींद उड़ जाती थी लेकिन वर्तमान गेंदबाजों में जोश हेजलवुड वह तेज गेंदबाज हैं जिनका यह भारतीय सलामी बल्लेबाज टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता है। रोहित ने कहा कि कोविड-19 महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिये मानसिक रूप से तैयार होना होगा। रोहित से पूछा गया कि उन्हें अब तक किस तेज गेंदबाज का सामना करने में सबसे मुश्किल आयी, उन्होंने कहा, ‘‘वह गेंदबाज ब्रेट ली है क्योंकि 2007 में आस्ट्रेलिया के मेरे पहले दौरे में उसके कारण मैं सो नहीं पाया था क्योंकि मैं सोच रहा था कि 150 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज का कैसे सामना करूं।’’ उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘ब्रेट ली 2007 में अपने चरम पर था। मैं उस पर करीबी नजर रखता था और मैंने पाया कि वह लगातार 150-155 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। इस तरह की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही मुझ जैसे युवा खिलाड़ी की नींद उड़ गयी। ’’ रोहित ने 2007 में पदार्पण किया और इसके बाद कई यादगार पारियां खेली। सीमित ओवरों की क्रिकेट में तो उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने अब तक वनडे में 29 और टेस्ट मैचों में छह शतक लगाये हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान समय में जिस गेंदबाज का मैं टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता हूं वह जोश हेजलवुड है क्योंकि वह बेहद अनुशासित गेंदबाज है और अपनी लेंथ से टस से मस नहीं होता। वह आपको ढीली गेंद नहीं देता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का खुलासा, तीन बार आत्महत्या करने की सोची थी

प्रमुख खबरें

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल

Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR

ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन

INDIA Alliance March | SIR पर आर-पार के मूड में विपक्ष! छावनी में तब्दील हुई लुटियंस दिल्ली, हाई अलर्ट जारी, सड़क पर संग्राम का संदेह