सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायन लारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, टॉम मूडी को कहा 'धन्यवाद'

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बड़ा बदलाव करते हुए महान क्रिकेटर ब्रायर लारा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि ब्रायर लारा को हैदराबाद का मुख्य कोच बनाया गया है। अभी तक टॉम मूडी मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें अलविदा कहते हुए ब्रायन लारा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प है नागिन डांस का इतिहास, बांग्लादेश-श्रीलंका के मैच में खिलाड़ी खूब करते हैं इसका इस्तेमाल, जानें क्यों 

खिताब उठा चुकी है टीम

हैदराबाद ने डेविड वार्नर की कप्तानी में एक बार खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा साल 2018 में टीम रनर अप रही थी। जबकि 10 में से 6 बार हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। इस बार हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को चौंकाया था। जिसमें उमरान मलिक का नाम शामिल है। रही बार ब्रायन लारा की तो इस सत्र से पहले टीम ने उन्हें बल्लेबाजी कोच और एडवाइजर के तौर पर नियुक्त किया था लेकिन अब उन्हें मुख्य कोच बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें