BRICS देशों ने साझी Currency पर साधी चुप्पी, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की चर्चाओं के बीच ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में साझा मुद्रा या डॉलर को हटाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। बयान में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश तथा सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। संयुक्त बयान में न तो ब्रिक्स की साझा मुद्रा का कोई उल्लेख है और न ही अमेरिकी डॉलर को हटाने का औपचारिक आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में मुद्राओं पर निर्भर मौजूदा वित्तीय प्रणाली राजनीतिक झटकों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने एनडीबी के जरिये डॉलर पर निर्भरता कम करने वाले लेनदेन को बढ़ावा देने की भी वकालत की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिबंधों और अन्य उपायों के जरिये अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सीमित करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए ब्रिक्स के लिए ‘‘वैश्विक वृद्धि का नया, टिकाऊ मंच’’ बनाने की जरूरत बताई।

भारत ने भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने और भुगतान प्रणालियों को जोड़ने का समर्थन किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों के भुगतान तंत्र को जोड़ने तथा भारत के यूपीआई जैसे ढांचे का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के जन्मदिन से UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan, CM Yogi ने दी जानकारी

Yes Milord: Thyagraj Stadium में कुत्ता टहलाने वाली IAS की नौकरी लेकर रहेगी सरकार? जानें SC में क्या हुआ

Babar Azam ने Test Cricket में बतौर कप्तान पूरे किए 2,000 रन, ऐसा करने वाले बने 5वें पाकिस्तानी

MK Stalin के MISA में जेल जाने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं: तमिलनाडु मंत्री