New Delhi में PM Modi की मेजबानी में BRICS Summit 2026: जानिए Bharat Mandapam में दो दिवसीय बैठकों का पूरा Schedule

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2026

ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं की मेज़बानी करेंगे। दो दिन के इस व्यस्त कार्यक्रम के पहले दिन बंद दरवाज़े के पीछे बातचीत, इनोवेशन एग्ज़िबिशन, फ़ैमिली फ़ोटो, साथ में पेड़ लगाने का कार्यक्रम और एक शानदार डिनर शामिल है। 18वां ब्रिक्स (BRICS) लीडर्स समिट 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। समिट के पहले दिन ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और रविवार को इसमें पार्टनर देशों के नेता और आउटरीच के लिए आमंत्रित लोग भी शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे: ब्रिक्स नेताओं का आगमन

दोपहर 2.35 बजे: बहुपक्षवाद पर बंद सत्र

शाम 4.25 बजे: 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी

शाम 5.05 बजे: फ़ैमिली फ़ोटो

शाम 5.10 बजे: संयुक्त वृक्षारोपण

शाम 7.30 बजे: पीएम मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर

रविवार, 13 सितंबर

सुबह 9.55 बजे: पार्टनर देशों और आउटरीच नेताओं का आगमन

सुबह 10.35 बजे: फ़ैमिली फ़ोटो

सुबह 10.50 बजे: समावेशी वैश्विक विकास पर खुला सत्र

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली हवाई अड्डा तैयार

शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने अंतर्राष्ट्रीय यात्री और हवाई यातायात में अपेक्षित वृद्धि को संभालने के लिए उपाय किए हैं, जिनमें टर्मिनल 3 की क्षमता में वृद्धि भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में BRICS Summit की तैयारी पर Chidambaram का तंज: भारत को क्या फायदा?

एक सूत्र के अनुसार, ब्रिक्स प्रतिभागियों के लिए विशेष आव्रजन काउंटर उपलब्ध होंगे, साथ ही शिखर सम्मेलन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही में वृद्धि की उम्मीद के मद्देनजर विमानों के उतरने और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। DIAL ने कहा कि टर्मिनल 3 के पियर C को 9 सितंबर की रात से इंटरनेशनल उड़ानों के लिए धीरे-धीरे चालू किया जाएगा। इस पियर से इंटरनेशनल अराइवल (आने वाली उड़ानें) को संभाला जाएगा, और 10 सितंबर की शाम से इंटरनेशनल अराइवल और डिपार्चर (जाने वाली उड़ानें) दोनों की योजना है।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले