BRICS Summit 2026 किस देश में होगा आयोजित? प्रेसीडेंसी का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2026

भारत की मेजबानी में ब्रिक्स समिट 2026 की औपचारिक शुरुआत हुई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में एक समारोह में सम्मेलन का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च किया। इस मौके पर ब्राजील, चीन, रूस जैसे प्रमुख ब्रिक्स देशों समेत कई देशों के एंबेसेडर मौजूद थे। जयशंकर ने अपने संबोधन में भारत की अध्यक्षता के तहत थीम और लोगो के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता में ब्रिक्स को समावेशी और मानव केंद्रित बनाने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि समूह के 20 साल पूरे होने के वर्ष में ब्रिक्स की अध्यक्षता बहुत मायने रखती है। इस यात्रा में ब्रिक्स उभर रही अर्थव्यवस्थाओं और बाजारों के बीच सहयोग का एक अहम प्लैटफॉर्म बन कर उभरा हैदुनिया का वैश्विक माहौल कई चुनौतियों से घिरा हुआ हैइनमें जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताएं, जटिल आर्थिक लैंडस्केप, क्लाइमेट संबंधी चुनौतियां अहम है।

इसे भी पढ़ें: India-France Deal: भारत का F-35 को ठेंगा, 114 राफेल को हरी झंडी!

लोगो विविधता में एकता का प्रतीक है

विदेश मंत्री ने बताया कि जारी किया गया लोगो आधुनिकता और पुरातन का संतुलन है। इसमें ब्रिक्स देशों के रंग है, जो विविधता में एकता और साझे उद्देश्य की झलक दिखाते है। ये लोगो ये विचार सामने रखता है कि जहां देश अपनी खासियत बरकरार रखते हुए देश सामूहिक तौर पर समूह में योगदान देते आ रहे है। बता दें कि इसी दौरान ब्रिक्स इंडिया इंडिया वेबसाइट भी लॉन्च हुई, ये एक साझे प्लैटफॉर्म की तरह ही काम करेगी। इससे इस समिट की इवेंट्स समेत सभी गतिविधियों की जानकारी मिलती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी

US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई