BRICS Summit के कारण Delhi में Luxury Hotels के किराये में भारी उछाल, एक रात का रूम रेट पहुंचा लाखों के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के लक्जरी होटल बाजार में कमरों की उपलब्धता में कमी और किराये में भारी उछाल देखा जा रहा है। कई प्रमुख होटल में महत्वपूर्ण तारीखों के लिए या तो कमरे उपलब्ध नहीं हैं या फिर एक रात का किराया छह अंक (लाखों रुपये) में मांगा जा रहा है। होटल बुकिंग मंच पर 11-13 सितंबर के लिए की गई पड़ताल में नयी दिल्ली के होटल ताज महल और ताज पैलेस में कोई कमरा उपलब्ध नहीं दिखा, जबकि द ओबेरॉय (नयी दिल्ली) इस दौरान कुछ हिस्सों के लिए पूरी तरह बुक था।

ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी की पूर्व-नियोजित यात्राओं वाले पर्यटकों, व्यापारिक यात्रियों और परिवारों को ठहरने के लिए काफी अधिक खर्च करना पड़ सकता है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय होटल उद्योग पश्चिम एशिया संघर्ष सहित भू-राजनीतिक तनाव के बीच आयोजनों से जुड़ी यात्राओं और घरेलू मांग की ओर देख रहे हैं।

रैडिसन होटल ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी-सीओओ (दक्षिण एशिया) निखिल शर्मा ने पीटीआई-को बताया, ‘‘सितंबर में मजबूत गति दिख रही है, हमारे पूरे पोर्टफोलियो में औसत कमरे की दरें सालाना आधार पर 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ रही हैं।

नयी दिल्ली में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बढ़ी हुई मांग में योगदान दे रहा है।’’ उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन नजदीक आने के साथ मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि कई यात्रियों द्वारा आयोजन की तारीखों के करीब अंतिम समय में बुकिंग करने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

ओरछा में मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, मिशन-2028 और युवाओं पर जोर

Bihar Daroga Recruitment: BPSSC ने टाली PET और शारीरिक परीक्षा, 1799 पदों के लिए नई Date का इंतजार

राजस्थान में घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना सीकर, पहले छह महीनों में पहुंचे 1.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

Tashkent में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया योग और फिर ली सेल्फी