ऐसा क्या हुआ कि शादी के तुरंत बाद सड़कों पर भागने लगे दूल्हा और दुल्हन, देखें यह Viral Video

By निधि अविनाश | May 04, 2022

इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम विडियो है जो काफी चंद सेंकड में वायरल हो जाती है। चाहे वो किसी डांस का हो या शादी का विडियो। आए दिन दूल्हा और दुल्हन की ऐसी तमाम विडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल तो हुई ही लेकिन साथ ही इन वीडियो ने इंटरनेट पर सुर्खियां भी बंटोरी है। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर आप काफी हैरान हो सकते है। कई लोग इस वीडियो को एक शादी की रस्मों से जोड़कर देखा जा रहा हैं। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो शायद आप भी सोच में पड़ सकते हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन सड़क पर तेजी से दौड़ रहे हैं। दोनों के अलावा कई लोग भी है जो उनके साथ दौड़ रहे हैं। दोनों दूल्हा-दुल्हन आगे तेज गति से चल रही गाड़ी के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। शायद दोनों कार में बैठने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह शादी की एक रस्म है। वहीं कई लोग अनुमान लगा रहे है कि यह विदाई के समय की एक रस्म है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को गाड़ी पकड़ना होता है। बता दें कि इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा है जिसके कारण इस समय यह इंटररेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो rkkhan6549 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 80 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

View this post on Instagram

A post shared by RK Khan RK Khan (@rkkhan6549)

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में