दूल्हे के सामने दुल्हन ने बैकलेस ड्रेस में लगाए जबरदस्त ठुमके, वेडिंग रिसेप्शन में अश्लील डांस देखकर हैरान हुए लोग

By एकता | Dec 18, 2021

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ स्पेशल करना चाहता हैं, पर स्पेशल करने के चक्कर में अक्सर चीजें खराब भी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। वेडिंग रिसेप्शन पर महिला ने अपने पति को खुश करने के लिए बैकलेस ड्रेस पहनकर ऐसा जबरदस्त डांस किया जिसे देखकर मेहमानों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा और लोग दुल्हन और उनके डांस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

जहाँ एक तरफ लोग दुल्हन के लिए अश्लील, गन्दी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लोग बस कुछ भी करते हैं, हर चीज के लिए एक समय और जगह है"। एक अन्य ने लिखा, "यह बहुत गन्दा हैं"। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ब्राइड का बचाव करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तुम्हारी शादी, तुम्हारे नियम"। एक अन्य ने लिखा, "लोग वही कर रहे हैं जो उनकी शादी के दिन उन्हें खुश करता है"। वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये

Amit Shah के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, Ram Mandir चोरी पर संसद में बवाल