शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी, फिर जो हुआ....

By प्रिया मिश्रा | Mar 02, 2022

शादी टूटने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है लेकिन मंडप के बीच में अचानक से दुल्हन का यह कह देना कि मुझे शादी नहीं करनी है, काफी चौंका देने वाली बात होती है। ठीक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सामने आया है। जहां पर दुल्हन ने शादी समारोह के बीच में दूल्हे की मानसिक स्थित पर सवालिया निशान लगाते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सर्विस बॉय ने खोला कमरा तो उड़ गए होश, दिल्ली के इस होटल को किया गया पूरा सील

दूल्हे की हुई जमकर पिटाई

पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जयमाला के समय दूल्हा अजीब हरकत करने लगा। इससे पहले शादी समारोह के दौरान स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार द्वारचार के समय वर पक्ष घरातियों की महिलाओं पर बताशा  फेंकते हैं। लेकिन कुछ बराती महिलाओं को निशाना बनाकर बताशा फेंक रहे थे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। उस समय तो विवाद शांत हो गया। लेकिन जयमाला के समय बारात में शामिल होने आए कुछ युवक दुल्हन को छू रहे थे। यह देख कर कन्या पक्ष के लोगों ने लाठियां निकाली और दूल्हा समेत अन्य बारातियों को बंधक बना लिया।

इस घटना के तुरंत बाद ही दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात कही। वहीं, वरपक्ष ने दूल्हे को पीटने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.